बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत,बच्ची घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 11, 2021

बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत,बच्ची घायल

                  

चन्दौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत विशेश्ररपुर गांव के करीब आज सुबह छठ पूजा से बाइक द्वारा घर लौट रहे छोटू पाल उम्र 17 वर्ष तथा बच्ची काजल 7 वर्ष गांव के समीप सड़क किनारे लगाये गये बांस के घेरे से टकरा गये जिससे घटना स्थल पर ही छोटू की मौत हो गयी। जबकि घायल बच्ची का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।बच्ची की भी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि दोनों विशेश्ररपुर बंधी से छठ पूजा समाप्ति के बाद घर को लौट रहे थे तभी किसी कारण से बाइक असंतुलित हो गयी जिससे छोटू के सीने में बांस से गम्भीर चोट लग गयी और उसने दमतोड़ दिया।ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में व्यस्त है।


            




No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad