साधन सहकारी समिति पर किसान गोष्ठी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 10, 2021

साधन सहकारी समिति पर किसान गोष्ठी का आयोजन

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी सेवापुरी-आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के परमंदापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर बुधवार को प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।  किसान गोष्ठी में सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री राम तथा सेवानिवृत्त आत्मा पीडी भागवत पटेल ने क्षेत्र के आए हुए किसानों को रबी फसल प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन तथा जैविक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।किसान गोष्ठी में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय शंकर तिवारी,प्राविधिक सहायक डॉ मनोज कुमार सिंह तथा शैलेश कुमार सिंह,रविंद्र कुमार पटेल सहित क्षेत्र के किसान शामिल रहे।गोष्ठी का संचालन एडीओ कृषि विजय शंकर तिवारी ने किया।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad