पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में चला सघन चेकिंग अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में चला सघन चेकिंग अभियान

चन्दौली जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने एवं त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली  अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी गण द्वारा पैदल गश्त के साथ ही आने जाने वाले लोगों, शराब,बियर की दुकान के आस पास, होटल,ढाबा, विभिन्न घाटों आदि सहित गाडिय़ों की तलाशी की जा रही है। चन्दौली पुलिस द्वारा प्रतिदिन जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में सायं-कालीन लगातार फुट पेट्रोलिंग किया जा रहा जिसके अन्तर्गत भीड़भाड़ वाले स्थानों, मन्दिरों,बाजारों, सर्राफा मार्केट, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड,टैम्पो स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, सिनेमा हाल आदि स्थानों पर भ्रमण व निरीक्षण किया जाता है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा समस्त अधिकारी व थाना प्रभारी को प्रतिदिन पर्याप्त पुलिस बल के साथ गश्त करनें व अपराधियों, अवांछनीय तत्वों,आपत्तिजनक गतिविधियां,छेड़खानी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही गश्त के दौरान आमजन से वार्ता कर उनकी समस्याओं से अवगत हो उसके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad