दर्दनाक मौत: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

दर्दनाक मौत: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी राजातालाब थाना अंतर्गत कचनार स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक वनवासी की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरभानपुर की वनवासी बस्ती निवासी राधेश्याम वनवासी उर्फ मकालू 42 वर्ष अपने बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने राजातालाब बाजार गया था। कपड़ा लेकर वह नेशनल हाईवे पार कर रहा था उसी दौरान मिर्जामुराद की ओर से वाराणसी के तरफ तेज रफ्तार से जा रहा वाहन उसे टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गया। गंभीर रूप से घायल मकालू को इलाज के लिए रोहनिया के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकालू की मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि मकालू वनवासी मजदूरी करता था। मकालू तीन लड़कियों और दो लड़कों का पिता था। घटना के संबंध में चौकी प्रभारी राजातालाब हरिकेश सिंह ने बताया मकालू के बेटे मुकेश के तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंजा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad