पत्रकार सुरेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 17, 2021

पत्रकार सुरेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी सेवापुरी क्षेत्र के वीरमपुर गांव में बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व.सुरेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।ग्रामीणों ने नम आंखों से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।पैतृक आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता जगत को समर्पित कर समाज सेवा में लगा दिया।कलम की लेखनी के माध्यम से दुखी इंसान के चेहरों पर मुस्कान लाकर उन्हें न्याय दिलाने हेतु सदैव संघर्षरत रहे।सेवापुरी क्षेत्र की जनता ऐसे समाज सेवक को कभी भुला नही सकती।प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र सुजीत सिंह (पत्रकार) द्वारा क्षेत्र के दो सौ निराश्रित व दिव्यांग महिला-पुरुष को ठंड से बचने हेतु कंबल भी वितरित किया गया।इस अवसर पर रामचन्दर राजभर,दूधनाथ पटेल,दुक्खू पटेल,जयप्रकाश, छेदी सिंह, रिशुराज, ईशुराज, शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू' (पत्रकार), हितेंद्र पटेल समेत अन्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad