दारोगा को रिवाल्वर से लगी गोली,हालत गम्भीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 17, 2021

दारोगा को रिवाल्वर से लगी गोली,हालत गम्भीर

                          फोटो- प्रतीकात्मक

मैनपुरी जिले में रिवाल्वर साफ करते समय किसी तरह ट्रिगर दब जाने से निकली गोली दारोगा के पेट में जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।गोली चलने की आवाज सुनकर बैरक के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।इस सम्बन्ध में बताया गया कि बिछवा थाने पर तैनात दारोगा प्रेम प्रकाश कौशिक कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर गये थे।मंगलवार को छुट्टी समाप्त कर वह वापस आये और बैरक में अपनी  रिवाल्वर साफ करने लगे।तभी किसी तरह रिवाल्वर का ट्रिगर दब गया और गोली चल गयी।घायल दारोगा की हालत अब भी गम्भीर बनी हुई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad