रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- मोहनसराय में आजकल पुलिस की लापरवाही से चोरों का हौसला बुलंद हो गया है।जिसके दौरान पुलिस चौकी के थोड़ी दूरी पर मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहा पर रविवार की बीती रात में सांसद निधि से द्वारा लगवाया गया हाई मास सोलर लाइट की खंभे पर चढ़कर चारों बैटरी को खोलकर चोर उठा ले गये। जिसके उपरांत चोरी होने की सूचना भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता ने 112 नंबर की पुलिस तथा मोहन सराय पुलिस चौकी पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंडल उपाध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा कुछ दिन पहले भी मोहनसराय चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सांसद निधि से लगे सोलर लाइट की बैटरी भी चोर उठा ले गये थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी लेकिन पुलिस चोरों पर लगाम नहीं लगा सकी। जिससे क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद हो गया है।
No comments:
Post a Comment