आगरा कोचिंग सेंटर के पोस्टर चिपका रहे युवकों को मकान मालिक ने चोर समझकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को बेगुनाह होने की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक ने पुलिस के साथ मिलकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि आगरा के थाना डौकी के बमरौली कटरा क्षेत्र में महानगर के थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना निवासी हर्ष श्रीवास्तव रोजी-रोटी के चक्कर में अपने मित्र पवन शर्मा के साथ एक कोचिंग सेंटर के पोस्टर चिपकाने के लिए शनिवार को रात के समय दीवार पर सीढ़ी लगाकर कोचिंग सेंटर के पोस्टर चिपका रहा था। उसी दौरान मकान मालिक पूर्व प्रधान राजवीर उन्हें चोर समझ बैठे और लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली हर्ष श्रीवास्तव के पेट में जा लगी।मौके पर मौजूद पवन शर्मा ने घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दे दी।सूचना पाते ही मौके पहुंची पुलिस ने घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।उधर जब गोली चलाने वाले पूर्व प्रधान को युवक के बेगुनाह होने का पता चला तो वह पश्चाताप करने लगे पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment