रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-भारतीय जनता पार्टी,लघु उद्योग प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र की बैठक रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के उपरांत काशी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आये जिला संयोजकों एवं सह संयोजकों के साथ विधानसभा चुनाव 2022 विजय के लिए सांगठनिक विषयों पर विस्तृत रुप से चर्चा की।प्रदेश सह संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा राजेश त्रिवेदी ने सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम् उद्योग को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारतीय अर्थ व्यवस्था में इस क्षेत्र की 35
प्रतिशत हिस्सेदारी हो चुकी है जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को जाता है।भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि इस चुनाव को भाजपा उत्सव के रूप में लेकर कार्य कर्ताओं में जोश भरने का काम कर रही है क्योंकि चुनाव लोक तंत्र का उत्सव होता है।काशी क्षेत्र के संयोजक जीतेंद्र लालवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पूरी तैयारी है जिसे और बढाने की आवश्यकता है।बैठक का संचालन पीयूष अग्रवाल ने और धन्यवाद पवन अग्रवाल ने किया।बैठक में सह संयोजक पवन अग्रवाल, विशाल केशरी, राहुल चतुर्वेदी सहित काशी क्षेत्र के 16 जनपदों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment