हांगकांग में कबड्डी के गोल्ड मेडल विजेता को राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा ने किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 21, 2021

हांगकांग में कबड्डी के गोल्ड मेडल विजेता को राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा ने किया सम्मानित

                         

किसान के बेटे आशीष ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जीता गोल्ड मेडल

रिपोर्ट-राकेश यादव रौशन

चन्दौली चहनियां हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के नाम रौशन करने वाले आशीष मौर्या को रविवार को राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा ने उनके गांव पौरा जाकर माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा ने कहा कि गांव की मिट्टी में बहुत ताकत है, जरूरत इसे सही प्लेटफार्म प्रदान करने की है। आज आशीष ने सीमित संसाधनों में भी गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा खेलो इंडिया के तहत ऐसी ही छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। प्रमुख पर्यावरण विभाग काशी प्रान्त राष्ट्रीय मुस्लिम मंच सैयद सरफराज पहलवान ने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ लेकर सबका विकास करने का जो वीणा उठाया है, वह अब दिखने लगा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad