जब कलेक्टर पहुंचे शराब खरीदने,जानें क्या हुआ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 22, 2021

जब कलेक्टर पहुंचे शराब खरीदने,जानें क्या हुआ

                    

मध्य प्रदेश उमरिया जिले में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव मॉर्निंग वॉक पर अपनी पहचान छुपाकर निकले और नई सब्जी मंडी स्थित ठेके पर पहुंच गये। बताया जा रहा है कि यहां कलेक्टर ने सामान्य ग्राहक बन  दुकानदार से एक पाव देशी शराब मांगी। जिसके बाद दुकानदार ने कलेक्टर को शराब उपलब्ध करा दी।दुकानदार ने जब उनसे पैसा मांगा तो उन्होंने कहा थोड़ा इंतजार करो, फिर क्या था आबकारी विभाग के अधिकारी व नगरीय प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई शुरू कर दी, देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया। मौके से 16 पाउच देशी प्लेन मदिरा जप्त की गई। वही कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण पर बनाई गई दुकानों को जमीदोंज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से अवैध देशी मदिरा लोगों को परोसी जा रही थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad