चन्दौली चकिया समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरतीपुत्र सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी का 83 वां जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया।इस दौरान मिष्ठान का भी वितरण किया गया।मौजूद लोगों ने सपा संरक्षक को दीर्घायु होने की कामना की।पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि नेता जी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।उनकी प्रेरणा से पार्टी रोज नई ऊंचाइयों को छू रही है,जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही दिखने लगा है।इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मुश्ताक अहमद, राजेश पटेल, रामकृत एड०,रवि प्रकाश चौबे,सुबेदार मौर्य,उस्मान गनी खान,बबलू खान, विजय सोनकर, सद्दाम, विवेक यादव,प्रीतम जायसवाल, अछैवर भारती, विभूति नारायण आदि लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment