आजमगढ़ सीएम योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने के संकेतों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनते ही हम भी नाम बदल देंगे। सोमवार को लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक केवल नाम बदलने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि जब तक नया नाम लिखवा कर सुखाया जाएगा तब तक सपा सरकार आ जाएगी। बताया जाता है कि अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सीएम योगी ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के साथ स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी थी। इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने का संकेत दिया था।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment