रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो,भारत सरकार, वाराणसी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव और काशी उत्सव पर राजकीय इंटर कॉलेज जख्खिनी में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देश के आजादी से संबंधित रंगोली व पोस्टर बनाया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री प्रकाश शर्मा ने कहा कि वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। काशी सहस्रों वर्षों से भारत की सांस्कृतिक ,धार्मिक राजधानी है।कार्यक्रम के दौरान रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमचंद यादव, समरजीत पटेल, श्री निवास आदि उपस्थित रहे।इस अवसर चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ लालजी ने किया।
No comments:
Post a Comment