रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी-भारत के आजादी पर कंगना रनौत के बयान को लेकर देश भर में आक्रोश चल रहा है।जिसके दौरान बनारस के एन सी सी छात्र सुबेदार यादव अपने टीम के साथ कंगना के द्वारा कहे गये 'देश को आजादी 2014 में मिली' बयान के खिलाफ वीर शहीद अब्दुल हमीद पार्क गाजीपुर में अनवरत धरना पर बैठे हैं। समाजसेवी सुबेदार यादव वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के महनाग गांव के मूल निवासी है। सुबेदार यादव का कहना है कि हमारे वीर शहीदों के अपमान से हम सभी लोगों को बहुत ठेस पहुंचा है। कंगना के खिलाफ प्रशासन केस दर्ज करते हुए जेल भेंजे, जिससे देश के वीर जवानों का अपमान न हो सके।उन्होंने कहा कि कंगना के बेतुका बयान से आहत होकर हमलोग धरने पर बैठे है और जब तक न्याय नही मिलेगा तब तक हम लोग अनवरत धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment