नवदंपति ने कुएं में कूद दे दी जान, परिजनों में छाया मातम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 12, 2021

नवदंपति ने कुएं में कूद दे दी जान, परिजनों में छाया मातम

झारखंड गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में छठ पर्व के दिन घर के पास कुएं में कूदकर एक नव दंपति ने जान दे दी।बताया गया कि परिवार के अन्य लोग जब छठ पूजा के लिए तालाब घाट जा रहे थे तो नव दंपति  पीछे से आने की बात कह कर घर रुक गए। परिजन जब लौटकर घर आए तो दोनों की खोजबीन की तो उनका कहीं पता नहीं चल पाया।आसपास के लोगों ने दोनों के शव को कुएं में देखा तो आवाक रह गये। हल्ला मचने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह शव को कुएं से बाहर निकाला।इस दौरान सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस भी मौके पर आ गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। बताया गया कि राजेश 21 और उसकी पत्नी प्रीति 19 की शादी अगले साल हुई थी।दोनों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया पुलिस जांच कर रही है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad