विधायक के पुत्र ने खुद को गोली से उड़ाया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 12, 2021

विधायक के पुत्र ने खुद को गोली से उड़ाया

                   

मध्यप्रदेश जबलपुर के कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे वैभव यादव ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, वैभव 16 साल के थे। आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार हादसा विधायक के हाथी ताल वाले घर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना होने के बाद परिजन वैभव को फौरन अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता संजय यादव जबलपुर में बरगी से विधायक हैं।वैभव ने किस वजह से यह कदम उठाया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad