जनकल्याणकारी राज्य बनाने मे असफल भाजपा सरकारःडॉ० विरेंद्र विश्वकर्मा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 10, 2021

जनकल्याणकारी राज्य बनाने मे असफल भाजपा सरकारःडॉ० विरेंद्र विश्वकर्मा

                   

52 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी

चन्दौली सकलडीहा पद तथा कुर्सी का दुरुपयोग कर कमजोर आम नागरिकों का सत्ता के इशारे पर उत्पीड़न कर रहे हैं नौकरशाह!उक्त विचार बुधवार को पत्रकार विजय विश्वकर्मा के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के52 वें दिन सकलडीहा बाजार स्थित धरना स्थल पर पहुचे लोक जन सम्मान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ०विरेंद्र विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई  एक व्यक्ति की नहीं है पूरे समाज की है हम अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में एक-एक कर सबको इसी तरह फर्जी मुकदमा कर फसाया जाएगा।भाजपा सरकार के इस तानाशाही एजेंडे के खिलाफ सबको संगठित होकर आवाज उठाना होगा।आगे श्री विश्वकर्मा ने कहा कि अधिकारियों को जनकल्याण के लिए नियुक्त किया जाता है और जनता से लिया गया टैक्स के रूप में पैसा से उनको तनख्वाह दिया जाता है।परन्तु वह कुर्सी पर बैठ कर सत्ता के इशारे पर आम जनता का उत्पीड़न करते।देश तथा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याणकारी राज्य बनाने में असफल है।अपने तानाशाही के बल पर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।उन्होंने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर आन्दोलन को समर्थन देकर और ताकत प्रदान करते हुए हर संभव सहयोग करने का वादा किया। इस मौके पर श्यामलाल विश्वकर्मा(पूर्व प्रधान),उमेश विश्वकर्मा,कैलाश नाथ विश्वकर्मा,सुभाष विश्वकर्मा, रोहित जायसवाल,डॉ०उमा नाथ चौहान,डॉ०अजय कुमार विश्वकर्मा,गोपाल विश्वकर्मा,वंश राज विश्वकर्मा,राजेश विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा,कुलदीप विश्वकर्मा,डॉ०अब्दुल खान,रघुवर विश्वकर्मा,अमित कुमार सोनू, अनुज कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सभा की अध्यक्षता रमेश राय तथा संचालन शशिकांत सिंह ने किया।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad