कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ बटन दबाकर किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दिया और कहा कि अगले 4-6हफ्तों में यह सेवा नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। सीएम ने कहा कि कानपुर मेट्रो सिटी बन गया है। उनकी सरकार ने 2019 में इस योजना की शुरुआत की थी आज निर्धारित समय के पहले ट्रायल रन शुरू हो गया है। संबोधन से पहले सीएम योगी ने प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना और जयप्रकाश सिंह के साथ मेट्रो में सफर भी किया। ट्रायल रन के बाद अगले एक-डेढ़ महीने में पीएम मोदी के हाथों कानपुर वासियों को इस सेवा की सौगात मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में मेट्रो के काम की शुरुआत और उसे पूरा करना बड़ी उपलब्धि है। बताया गया कि कानपुर मेट्रो में पहले फेज में लगभग 9 किमी का कार्य पूरा हुआ है जिसमें 9 स्टेशन हैं।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment