बिहार बक्सर जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत रहे सरकारी 12 शिक्षकों पर 5 साल के बाद निलंबन की गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि इनमे से 5 शिक्षक सेवानिवृत्त लिए हो चुके हैं।जिला लोक शिकायत में परिवाद दाखिल होने के बाद कमिश्नर के निर्देश डीएम द्वारा डीडीसी की अध्यक्षता बनाई गई जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।इसके बाद डीएम के निर्देश पर सभी कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों के खिलाफ निलंबन सहित अन्य कार्रवाई प्रारंभ की गई है।बता दें कि विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से यह मामला पूरे 5 साल से दबा हुआ था, कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।डीएम के निर्देश पर 20 अप्रैल 2016 को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा नगर परिषद के अंतर्गत सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया था, इसके बाद 12 शिक्षक शिक्षिकाओं को डीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया था लेकिन कार्यालय के निर्गत पंजी लिपिक के द्वारा निलंबन पत्र निर्गत करने के बावजूद तत्कालीन संचिका प्रभारी द्वारा निलंबन पत्र का तमिला संबंधित शिक्षक व शिक्षकों को नहीं कराया गया इसके चलते संबंधी शिक्षकों का वास्तविक निलंबन नहीं हो सका। जानकार बताते हैं कि आपस में सांठगांठ कर पूरी संचिका को ही कार्यालय से गायब कर दिया गया था।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment