बिहार बगहा चिउटहां थाना क्षेत्र के बैरागी सोनबरसा में महिला से मिलने आये एक दारोगा को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीट दिया।घंटों बंधक बनाने के बाद सूचना पर पश्चिमी चंपारण के चिउटहां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरोगा को मुक्त कराया। रामनगर एसडीओपी ने बताया कि ग्रामीणों ने शक के आधार पर दरोगा को बंधक बनाया था। जबकि इस संबंध में महिला के परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया था कि उनका एसएसआई से परिवारिक संबंध है वह उन लोगों से मिलने आए थे। हालांकि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एसएसआई वर्ष 2011-12 में चिउटहा थाने में एएसआई के पद पर तैनात थे, उसी समय गांव की एक महिला से उनकी नजदीकी बढ़ी थी यह नजदीकी अभी भी कायम थी। हालांकि इस दौरान एएसआई का कई जगहों पर तबादला हुआ लेकिन एसएसआई महिला मित्र से मिलने आते जाते रहे। यह बात ग्रामीणों को नागवार लग रही थी। मंगलवार को बीएसएसआई महिला से मिलने आए थे जो गांव वालों को नागवार गुजरी और उन्होंने एएसआई को पकड़ लिया। इस दौरान दरोगा भी लोगों पर पुलिसिया रौब दिखाने लगे ग्रामीण और दरोगा में विवाद होने लगा इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और पिटाई कर दी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment