एन एस एस के छात्रों ने निकाली विशाल स्वच्छता रैली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

एन एस एस के छात्रों ने निकाली विशाल स्वच्छता रैली

 जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्जित कर दी श्रद्धांजलि, मौन होकर किया शोक व्यक्त

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी लंका --आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के दौरान सृजन सामाजिक विकास न्यास संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में वसंता कॉलेज फॉर वूमंस राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा,महिला महाविद्यालय कला संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी। यह विशाल रैली का शुभारंभ बीएचयू के सिंहद्वार से मालवीय जी के मूर्ति को नमन करते हुए अस्सी घाट पर जाकर समाप्त हुआ। रैली के समापन स्थल अस्सी घाट पर एनएसएस के समन्यवक प्रोफेसर बाला लखेंद्र की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल कुमार सिंह, कालिका सिंह क्षेत्रीय 

अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन तथा स्वच्छता का शपथ दिलाया गया। जिसके दौरान जनरल बिपिन रावत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन होकर शोक व्यक्त किया गया। और स्वच्छता अभियान के तहत अस्सी घाट का सफाई भी किया गया। रैली में मुख्य रूप से विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर बाला लखेंद्र,डॉक्टर सुतापा दास कालिका सिंह क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारी सहित कालेज के अध्यापक, अध्यापिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad