नोएडा एटीएम को हैक करने वाले बदमाशों को 20 लाख रुपए एवं क्रेटा कार की रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस आयुक्त की ओर से दोषी पाए गए हेड कांस्टेबल को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।बताया गया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने एटीएम को हैक करने वाले बदमाशों से रिश्वत के तौर पर 20 लाख एवं क्रेटा कार लेकर उसे छोड़ने के मामले में दोषी पाए गए तीसरे पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल नितिन को भी पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बता दें कि इस मामले में इससे पहले एसओजी प्रभारी एवं कांस्टेबल को पहले ही पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मुताबिक भ्रष्टाचार के इस पूरे मामले की जांच डीसीपी क्राइम द्वारा की जा रही है। रिश्वत लेने के मामले में शामिल सभी 11 पुलिसकर्मियों की भूमिका के बारे में जांच करते हुए पता लगाया जा रहा है। जिन पुलिसकर्मियों की भूमिका जांच में गलत पाई जाएगी सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment