बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है- पूर्व विधायक जितेंद्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 6, 2021

बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है- पूर्व विधायक जितेंद्र

                   

परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सपा कार्यकर्ता ने किया बाबा साहब को याद

चन्दौली चकिया नगर स्थित सपा के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड०एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिनिर्वाण दिवस मनाया। समाजवादी पार्टी के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बाबा साहब को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कहा कि बाबा साहब के कुशल नेतृत्व में बने संविधान की ही देन है कि देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार है और उनके हितों की रक्षा हो रही है। देश हमेशा बाबा साहब को याद रखेगा। वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। बाबा साहब ने मानव कल्याण के लिए जो रेखा खींची है, उसका अनुसरण करने की जरूरत है।गरीबों, पिछड़ों, दलितों को ऊपर उठाने में उनका योगदान है।संविधान के शिल्पकार के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर एक मनीषी, योद्धा, नायक के साथ विद्वान थे। उनके नेतृत्व में देश के लिए जो विशालतम व समृद्ध संविधान है उसी से देश तरक्की के पथ पर अग्रसर है।इस मौके पर डा. रामआधार जोसेफ, रामकृत एड.,मुन्ना भास्कर प्रधान, बब्बन यादव, कमलेश पति कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन रवि चौबे, शोभनाथ प्रजापति, महमूद आलम,मुश्ताक अहमद, राम सहारे यादव,शमशेर यादव, लोकगीत गायक दर्शन गांधी,पूर्व प्रधान उमेश कुमार ,लाल बिहारी, प्रदीप बनवासी, विकास चौहान ,धर्मेंद्र आजाद, प्रेम भारती,राम जी राम,रामनाथ, गुलाब पासवान समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता  नेता उपस्थित रहे वही कार्यक्रम का अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव व संचालन का कार्य विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad