हादसे में 6 लोगों की मौत,बस की ट्रक से हुई भिड़ंत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 1, 2021

हादसे में 6 लोगों की मौत,बस की ट्रक से हुई भिड़ंत

                   

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।यह हादसा बैतूल के मुलताई के पास हुआ है जहां बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रभात पट्टन की ओर से मुलताई आ रही निजी कंपनी की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस देर से आई थी इसी के चलते आसपास मौजूद लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और निजी गाड़ियों से उन्हें सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भेंजा। हादसे के बाद कोहराम मच गया



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad