निलंबित:थाने के मालखाने से शराब गायब,एसपी ने दो को किया निलंबित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 1, 2021

निलंबित:थाने के मालखाने से शराब गायब,एसपी ने दो को किया निलंबित

                   

कुशीनगर जनपद के तरिया सुजान थाने के मालखाने के भीतर रखी गई शराब गायब होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने थाने पर तैनात दीवान सूर्य कुमार एवं अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। दो दीवानों के निलंबन की कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।इधर पुलिस अधीक्षक ने हाईवे एवं बिहार की सीमा से सटे जनपदों के सभी थानों के मालखानों की बारीकी से जांच कराकर स्टाक मिलान की प्रक्रिया को तेज करा दिया है। बताया गया कि थाने के मालखाने से शराब गायब होने का मामला प्रकाश में आने के बाद थाना अध्यक्ष की ओर से दो दीवानों के खिलाफ तस्करा लिखवाया गया  इसके बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई कार्रवाई के तहत दोनों दीवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad