चन्दौली ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों के अधिकार एवं कर्तव्यों को लेकर आज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में आशा, ए एन एम व डॉक्टरों सहित कुल 95 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नीतू ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मरीजो का अधिकार कानून बनाया गया है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों के लिए लेकिन उसका पालन नही हो रहा है। इस कानून के बारे में किसी को जानकारी ही नही है। प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है एवं मरीजों को उचित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं साथ ही मरीज अगर सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जाते है तो डॉक्टर द्वारा बताया ही नही जाता है कि उसको बीमारी क्या है और क्यों दिक्कत हो रही बस इलाज किया जाता है। मरीजों का अधिकार कानून उत्तर प्रदेश सरकार लागू नही कर रही है जबकि कई ऐसे राज्य है जिन्होंने अपने राज्य में इस कानून को सख्ती से लागू किया है।आप लोगों को क्या लगता है यह कानून बनना चाहये या नहीं जिसपर सभीने कहा कि इस कानून में मरीज के अलावा डॉक्टर की अधिकार व कर्तव्य की बात कही गई है। इस लिये इसे लागू होना चाहिए लेकिन मरीजों के जो अधिकार दिए गए हैं उसका पालन नहीं हो रहा है। जो मरीजों के अधिकार का खुला उल्लंघन हो रहा है मरीजों के अधिकार सुनिश्चित हो सके एवं उनको बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके।मरीजो के अधिकार के साथ उनके कर्तब्यों की भी बात कही गई मरीजो के अधिकार व कर्तब्य को लेकर समुदाय वव सेवाप्रदाता स्तर पर काम करने की जरूरत है तभी सबको बेहरत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी साथ में कोविड टीकाकरण सबको कराने पर चर्चा किया गया । उक्त बैठक व रैली मे आशा संगिनी प्रभावती, फूलमती, जामवंती, आशा, मंशा,शकुंतला, रुक्मिणी, मीरा,कुसुम, सुशील, ए एन एम वन्दना, सारिका, सुशीला, सीता गुप्ता, अनिता भारती, शीला, के अलावा MOIC डॉ अवधेश सिंह, BPM, BCPM, HEO, MO, ग्राम्या संस्थान की सचिव बिन्दु सिंह, सुरेन्द्र, रामविलास सहित विभिन्न लोग शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment