डीएम ने मंडी सचिव का वेतन रोकने के दिए निर्देश, कई अधिकारियों को जारी हुआ स्पष्टीकरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

डीएम ने मंडी सचिव का वेतन रोकने के दिए निर्देश, कई अधिकारियों को जारी हुआ स्पष्टीकरण

                  

चंदौली जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व विभाग,राजस्व टास्क फोर्स एवं चकबंदी कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  

         बैठक में जिलाधिकारी ने विभागावार समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न किये जाने तथा टारगेट के सापेक्ष प्रगति खराब होने पर नाराजगी ब्यक्त किया । जिलाधिकारी ने कर वसूली मे खराब प्रदर्शन पर आर0टी0ओ0,प्रवर्तन एवं प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया ,वाणिज्य  कर विभाग के डी0सी0 द्वारा किसी भी मीटिंग में उपस्थित न होने के कारण आयुक्त महोदय को अवगत कराने हेतु पत्र भेजने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया गया। मंडी समिति के सचिव का वेतन रोकने के साथ सिंचाई विभाग अधिकारी को राजस्व  शत  प्रतिशत प्राप्ति हेतु कार्ययोजना बनाकर स्पष्टीकरण के साथ प्रश्रुत होने का निर्देश दिया। शादी अनुदान ,पारिवारिक लाभ  में पायी गयी खामियों को देखते हुवे सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार ले वार्ना विधिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे । जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को चेताया कि जिले में सतर्कता पूर्ण कार्य करे किस भी तरह अवैध शराब बिक्री एवं कच्ची शराब न बनने पाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी, ज्वाइन मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा,  समस्त उप जिलाधिकारी ,बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ,तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ,सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad