अलीगढ़ गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बनकर पहुंचे युवक के मुंह से जब जय माल के समय शराब की बदबू आई तो लड़की ने जयमाल डालने से इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी। बताया जाता है कि इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारातियों को रात भर भूखा रखा सवेरे के समय मामले की जानकारी होने पर पूर्व मेयर ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर बरातियों को मुक्त कराया। दरअसल अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति के लड़की की रामपुर के निवासी लड़के से शादी निर्धारित हुई थी, बृहस्पतिवार की रात मुरादाबाद से धूमधाम के साथ बारात आई और शादी में आए बाराती बैंड बाजे डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचे। इसी दौरान जय माल के समय शराब पिए दूल्हे ने शादी से पहले दुल्हन के साथ अभद्रता कर दी, बताया जा रहा है कि जय माल के समय पहले तो दूल्हे ने दुल्हन को धक्का दिया और फिर माला दिल तोड़ कर फेंक दी। इसके साथ ही और गाली-गलौज करने लगा।जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों को बंधक बना लिया और सारी रात भूखा प्यासा रखा। किसी तरह लड़के पक्ष के लोगों ने अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती को अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी गयी।पूर्व मेयर ने पुलिस अधीक्षक को फोन करते हुए शिकायत की, जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने बारातियों को मुक्त कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और दहेज के रूप में लिए गए पैसे को वापस करवाते हुए दोनों पक्षों में समझौता हुआ।इसके बाद बारातियों को वापस भेंज दिया गया।लेकिन दूल्हा और उसके परिवार वाले अभी भी अलीगढ़ में ही जमे हुए हैं।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment