चन्दौली चकिया संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान लहरतारा वाराणसी के तत्वाधान में अनौपचारिक शिक्षा केंद्र (ट्यूशन केंद्र) पर विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर समाज के अंतिम व्यक्ति या सुख सुविधाओं से वंचित लोगों के अधिकारों पर चर्चा किया गया और संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों समानता ,स्वतंत्रता इत्यादि बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।कहा गया कि प्रत्येक दलित समुदाय का हितैषी बनकर काम करने की जरूरत है, समाज में समानता को स्थापित करके असमानताओं को दूर किया जाए और मानवाधिकार को बढ़ाया जाए। समुदाय के CVC लीडर कामेश्वर बनवासी ने कहा कि जानकारी के अभाव में हमारे समुदाय के लोग अपने हक -अधिकार इत्यादि को समझ नहीं पा रहे हैं, जिससे शिक्षा से वंचित रह जा रहे है और बाल श्रम में फस जा रहे है। जिसको शिक्षा के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। हम सभी अपने मानव अधिकारों की बारे में जान सकते हैं। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बाल पंचायत के बच्चों द्वारा अपने मौलिक अधिकार के बारे में बारे में चर्चा की गयी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मानवाधिकार से संबंधित तस्वीर का चित्र बनाया गया और गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा में बच्चों के साथ मिलकर विश्व मानवाधिकार पर चर्चा किया गया। जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार सर और वरिष्ठ अध्यापक स्वामीनाथ मौर्य के द्वारा मानव अधिकार और उससे संबंधित आयोग एवं उसके कार्य प्रणालियों पर चर्चा किया गया । चकिया क्षेत्र के ग्राम कटरिया, करवदिया, धनरिया, पीतपुर नौडीहा, डिग्घी इत्यादि 15 गावों के वनबासी समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ विश्व मानवाधिकार दिवस मनाये। जिसमें संस्था के कार्यकर्ता शिवम जी, अरविंद जी, शाक्या चन्द्र गौतम, सुनील पाल जी, सावित्री जी, विनीता जी, मीरा जी, देवेंद्र कुमार, गुलाब जी के सहयोग से संपन्न हुआ और कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment