अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, जाने क्या कही बात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 12, 2021

अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, जाने क्या कही बात

                  

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में भाजपा जनता की रैली नहीं कर पा रही है! यह सरकारी रैलियां हो रही है!जिलाधिकारी को भीड़ लाने के लिए पैसे मांगने पड़ रहे हैं! सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर भीड़ इकट्ठा की जा रही है। मीडिया के हवाले से बताया गया कि अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, कहां हैं वह किसान जिनकी आय दोगुनी हुई है! सपा सरकार में युवाओं को लैपटॉप दिए गए थे भाजपा सरकार में उन पर लाठीचार्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा ने गरीबों को लोहिया आवास दिया था पर भाजपा ने किसानों को घरों से निकाला है और उन पर गाड़ी चढ़ा दी।उन्होंने कहा कि सपा विकास की राजनीति करती है और भाजपा नाम बदलने की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad