विश्व एड्स दिवस पर ग्राम्या ने निकाला कैंडल मार्च - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 2, 2021

विश्व एड्स दिवस पर ग्राम्या ने निकाला कैंडल मार्च

                  

चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के तहत विश्व एड्स दिवस पर नौगढ़ थाने से बाजार तक तक मोमबत्ती जुलूस निकाला गया जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह एवं संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने संयुक्त रूप सेे किया। जुलूस मे महिला हिंसा बंद करो 1090 पर फोन करो, मुझे नहीं मेरे अधिकारों की सुरक्षा करो, मेरा चुनाव मेरा फैसला, जर जेवर से नहीं सजेंगे गुड़िया बनकर नहीं रहेंगे, आदि नारा लगाते हुए प्रतिभागी पूरे बाजार का भ्रमण किए।इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि आज विश्व एड्स दिवस है जिसके प्रति हम सभी को जागरूक होना होगा साथ ही साथ महिला पुरुष के नाम पर लड़की लड़का के नाम पर किसी धर्म के नाम पर जाति के नाम पर क्षेत्र के नाम पर किसी में भेदभाव नहीं होना चाहिए।महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा बंद हो उनको भी सम्मान के नजरिए से देखा जाए लड़की लड़का में भेदभाव ना हो महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 लाया गया लेकिन उसका सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है इसकी सच्चाई यह है कि आम लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी ही नहीं है। संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर सुरेंद्र ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली, पपेट शो, बैठक, गोष्टी, मोमबत्ती जुलूस, आदि गतिविधियों के माध्यम से महिला हिंसा पर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रैली मे लालतापुर, बसौली, डुमरिया, झुमरिया, मझगावां, गोलाबाद, देवरा,ठटवां,अमदहां आदि गांव से सर्वेश, चांदनी, प्रीति, अंजू, आंचल, अंजलि ज्योति सुनीता कंचन पंकज, मोहित, सचिन, लालू एवं संस्थान से नीतू त्रिभुवन रामविलास, सुनील, मन्नू, रिंकू, मंजू आदि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad