रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-बैरवन प्राथमिक विद्यालय आराजीलाइन मे पठन पाठन से हो रहे खिलवाड पर शिक्षकों की शिकायत शासन प्रशासन से करने से नाराज सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आराजी लाईन रामटहल ने शिकायत कर्ता विजय वर्मा को फर्जी मुकदमा मे फंसाने की धमकी दे डाली। जिसके खिलाफ आनलाईन पुलिस को शिकायत कर विजय वर्मा ने प्राथमिक दर्ज कराया। बताया गया कि विजय वर्मा का बेटा कक्षा दो में उक्त विद्यालय मे पढता है लेकिन पठन पाठन मे हो रही अनियमितता एवं हीलाहवाली के खिलाफ विजय वर्मा कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, जिस कार्यवाई की जगह आज उल्टे उन्ही को धमकी मिलने से गांव में आक्रोश फैल गया। विजय वर्मा ने कहा कि गांव के हर नागरिक का मौलिक अधिकार एवं उसका कर्तव्य है कि स्कूल में पठन पाठन सुचारू संचालन हेतु शिकायत करें एवं आवाज उठाये लेकिन आज सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी का रवैया पूर्णतया अपराधिक था, जिनपर वैधानिक कार्रवाई कराकर बैरवन प्राथमिक विद्यालय में सुचारू पढाई हेतु ग्राम वासी संकल्पित है और सबकी सहमति से आज आनलाईन प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।अगर वैधानिक कार्रवाई नही हुई तो ग्रामवासी अन्दोलन के लिये बाध्य होंगे ।
No comments:
Post a Comment