गोरखपुर जिले के गीड़ा थाना क्षेत्र के सरया गांव में एक युवक ने अपनी 7 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे के साथ खुद को मकान के कमरे के भीतर बंद कर गैस सिलेंडर में आग लगा दी जिससे तीनों की जलने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मिली खबर से ज्ञात हुआ कि युवक ने कमरे में बंद होने से पहले रसोई घर के भीतर रखा गैस सिलेंडर कमरे में ले जाकर रख लिया था और कमरा भीतर से बंद कर इत्मीनान से उसमें आग लगा ली। आग की लपटें जब पड़ोसियों ने देखी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन जलती हुई आग में भीतर जाने का साहस कोई नहीं जुटा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर भीतर घूसी और सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया तब तक युवक और उसके दोनों बच्चे जिंदा जल चुके थे।बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था घटना के समय बच्चों की मां अपने पति के भरोसे बेटे और बेटी को छोड़कर मायके गई हुई थी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment