सेमरा तिराहे से 5 लीटर देशी शराब के साथ पुलिस ने एक को पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 2, 2021

सेमरा तिराहे से 5 लीटर देशी शराब के साथ पुलिस ने एक को पकड़ा

चन्दौली शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेमरा तिराहा के पास से 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती व क्षेत्राधिकारी चकिया राजवीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार की अगुवाई में यह गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति महबूब निवासी पखनपुरा थाना शहाबगंज जनपद चंदौली का बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वैधानिक धाराओं में कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद तथा कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad