डीएसपी के घर हुई छापामारी,आर्थिक अपराध इकाई ने की कार्रवाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 16, 2021

डीएसपी के घर हुई छापामारी,आर्थिक अपराध इकाई ने की कार्रवाई

                   

बिहार पटना यहां आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) ने एक डीएसपी के यहां छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि उन पर बालू माफियाओं के साथ सांठगांठ करके अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप है। डीएसपी का घर सिविल लाइन थाना के नूतन नगर में स्थित है। अधिकारियों ने छापेमारी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि डीएसपी के गया,रांची और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी हुई है।इस दौरान घर में कई प्रकार के कागजातों की जांच की गई है। डीएसपी औरंगाबाद में सदर एसडीपीओ के रूप में 3 साल तक कार्यरत थे।उनका बालू के अवैध खनन में नाम आया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad