अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत को लेकर कही बड़ी बात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 16, 2021

अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत को लेकर कही बड़ी बात

लखनऊ किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।जिसको लेकर टिकैत की सियासी पारी की संभावनाओं ने जोर पकड़ लिया है। और अब वह आंदोलन स्थल से लौट कर अपने घर की तरफ बढ़ रहे हैं तो इन संभावनाओं का दायरा भी बढ़ रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। उन्होंने यह बात एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कही।बताया जा रहा है कि बीते दिनों जौनपुर में हुई रैली के दौरान अखिलेश यादव ने समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं राकेश शिकायत को लंबे समय से जानता हूं,हमारे संबंध उनसे पहले भी थे और आगे भी रहेंगे। क्या आप अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे, इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।यह निर्णय राकेश टिकैत पर है क्योंकि वह और उनके साथी जानते हैं कि राजनीति क्या है और आंदोलन कैसे करते हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad