बग्घी पर सवार दुल्हन ने जमकर किया डांस,बाराती भी झूमें - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 3, 2021

बग्घी पर सवार दुल्हन ने जमकर किया डांस,बाराती भी झूमें

                  

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर स्थित सरस्वती नगर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक दुल्हन अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बैंड बाजे के साथ बारात लेकर निकली और जमकर डांस की। दुल्हन को डांस करते देख बाराती भी घूमने लगे ,भाई ने बग्गी बुलाई उस पर सवार होकर दुल्हन ने पालकी में होके सवार चली रे मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे,गाने पर जमकर डांस किया।बता दें कि यहां सिंधी समाज  में वधू पक्ष के लोगों द्वारा वर पक्ष के यहां जाकर शादी करने की परंपरा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है। जब दुल्हन डांस कर रही थी तब बाराती दुल्हन के डांस के साथ सेल्फी लेते नजर आए। दुल्हन की बारात निकलने पर लोगों का कहना है कि समाज में समानता का संदेश देने के लिए यह बारात निकाली गई है। लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि वह अपनी शादी धूमधाम से करने में कामयाब हो सके।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad