चाची और भाई को भतीजी ने जिन्दा जलाया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 17, 2021

चाची और भाई को भतीजी ने जिन्दा जलाया

                  

बिहार पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक भतीजी ने अपनी चाची और अपने चचेरे भाई को जिंदा जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोग उग्र हो गए और घर में बंद भतीजी की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और भतीजी को गिरफ्तार कर लिया।घटना गुरुवार की सुबह नौबतपुर थाना अंतर्गत करणपुरा गांव की बताई जा रही है।बताया गया की भतीजी पैसा मांगने पहुंची थी जब उसे रुपए नहीं मिले तो उसने किरोसिन डाल आग लगा दी। आग लगने से तड़पते मां और बेटे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे लेकिन भतीजी ने एक कमरे में उन्हें बंद कर दिया जहां जल पर उनकी मौत हो गई।लोगों ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले शांति देवी के परिवार वालों ने चार करोड़ रुपए की जमीन बेची थी, जमीन बिक्री से मिले पैसे में हिस्सा लेने के लिए माधुरी चाची के यहां पहुंची थी और पैसा न मिलने पर  झगड़ा झंझट करने लगी। शांति ने जब पैसा देने से इनकार किया तो उसने मां बेटे को घर में बंद करके केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।मरने वालों की पहचान शांति देवी 70 वर्ष तथा उनका सौतेला बेटा अविनाश कुमार 12 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad