पैसे के लालच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भाई ने की बहन से शादी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 17, 2021

पैसे के लालच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भाई ने की बहन से शादी

                   

फिरोजाबाद के टूंडला में एक युवक ने चंद रुपयों के लालच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहन से शादी कर ली।जब इस मामले की जानकारी हुई तो अधिकारी हैरान रह गए।बताया गया कि टूंडला खंड विकास कार्यालय परिसर में पिछले दिनों मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें 51 जोड़ों की शादी कराई गई थी। समारोह में सभी जोड़ों को गृहस्थी के सामान प्रदान किए गए थे। जब सामूहिक विवाह योजना के फोटो क्षेत्र में पहुंचे तो फर्जीवाड़े के 4 मामले सामने आए। इसमें एक मामले में रिश्ते के शादीशुदा चचेरे भाई ने बहन से ही शादी कर ली थी। इस मामले में समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह ने तहरीर दी है। टूंडला कोतवाली के प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में अनुपस्थित जोड़ों के स्थान पर फर्जी तरीके से शादी करने के मामले में तहरीर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad