महिला और बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में कुएं से बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

महिला और बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में कुएं से बरामद

                     

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के एक गांव में मां और बेटे का शव एक ही कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि तिरोड़ी थाना क्षेत्र की यह घटना 2 दिन पहले की है। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दोनों की हत्या की गई है जबकि महिला के पति का कहना है कि महिला ने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या की है। मृतक महिला का नाम शकुंतला 28 वर्ष और उसके 6 साल के बेटे का शव खेत के कुएं से मिला है। पुलिस ने शव को मंगलवार देर रात को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad