जिलाधिकारी ने कहा शस्त्र धारकों से शस्त्र समय से जमा करवा लें - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

जिलाधिकारी ने कहा शस्त्र धारकों से शस्त्र समय से जमा करवा लें

                    

चंदौली जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में आगामी चुनाव को देखते हुए स्वतंत्र,निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक में जिलाधिकारी ने वार्नेबुल  मैपिंग,क्रिटिकल मतदेय स्थल,सी0पी0एम0एफ0की तैनाती,जनपद द्वारा निर्गत समस्त पंजीकृत शस्त्रों का सत्यापन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी लोग को दी जाने वाली जिम्मेदारी का ठीक तरीके से निर्वहन करेंगे और जिले में जितने भी शस्त्र धारक है उनके शस्त्र समय से जमा करवा लें साथ ही सत्यापन के दौरान विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 में लोक सभा सामान्य निर्वाचन,2019 में इंगित अपराधियो यथा फरार ,घोषित भगोड़े आदि श्रेणी के व्यक्तियों की विस्तृत सूचना आप लोग अपने पास उपलब्ध करा लें इसी क्रम में जनपद में अवस्थित सभी शस्त्र की दुकानों का भौतिक सत्यापन दिनांक 20,12,2021  तक पूर्ण कर ले।इस दौरान यदि किसी दुकान के परिप्रेक्ष्य में कोई अनियमितता पायी जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने  बैठक में उपस्थित लोगों को अवगत कराया कि जनपद चन्दौली से सटे जिले के साथ बिहार प्रदेश भी है इस लिए आप लोग सतर्क रहें कि किसी भी हालत में बाहर से बनी शराब जिले में आने न पाए और बार्डर एरिया में देखे किस दुकान से अधिक शराब की बिक्री हो रही तो उसके हिसाब से अपना कार्य करे साथ ही जिले में अवैध शराब क़त्तई निर्मित न होने पाए ।बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा सुरक्षा की दृष्टिगत सभी अदेश निर्देश दिये गये तथा जिस जगह पर बैरियर लगाये जाने है उसको चिन्हित कर ले। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, समस्त उप जिलाधिकारी,समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad