चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के समापन अवसर पर आज गुरुवार 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए निर्भया कांड दिवस पर क्षेत्र के लालतापुर गांव में मोमबत्ती जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन दिल्ली में निर्भया के साथ बलात्कार एवं उसके बाद हत्या की गई थी जो हमारे समाज के लिए निंदनीय है। सभा में उपस्थित हम सभी लोग इस घटना की निंदा करते हैं। इस तरह की अमानवीय घटना हमारे देश में ना हो लड़कियां एवं महिलाएं भी सुरक्षित रहें इसके लिए 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि केवल अभियान का आज समापन है उसके बाद भी जागरूकता का कार्यक्रम चलता रहेगा।इस अवसर पर रिंकू, मंजू, श्रीराम, रामविलास, गणेश, शिवानंद, रामा, जयप्रकाश, मन्नू, राजेश, त्रिभुवन, खुशी, दिव्यांशी, कंचन, सरिता, मनीषा आदि लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment