फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली के नवदिया मोहल्ले में किराए के मकान में सिपाही सौरव यादव का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया जाता है कि सौरभ 2005 में भर्ती हुआ था। दो साल से वह इसी मकान में रह रहा था। घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव को नीचे उतारा।बताया गया कि सिपाही सुबह 9:00 बजे ही एसपी आवास से गारद की ड्यूटी पूरी कर लौटा था, किराएदार के पुत्र ने सिपाही को जब फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एएसपी अजय प्रताप के अलावा सीओ सिटी फतेहगढ़ कोतवाल पुलिस के साथ पहुंचे।सिपाही की वर्दी फटी पड़ी थी और मोबाइल टूटा हुआ था।पुलिस के लोगों ने सिपाही के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी है। बताया गया कि सिपाही मैनपुरी जिले का मूल निवासी था लेकिन मौजूदा समय में उसका परिवार इटावा में रह रहा था।पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Thursday, December 16, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment