विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी भाकपा(माले)-अनिल पासवान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 5, 2021

विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी भाकपा(माले)-अनिल पासवान

                   

चन्दौली चकिया 5 दिसंबर, मजदूर किसान छात्र नौजवान की समस्याओं पर लगातार संघर्ष किया गया है,भाजपा के फासीवादी खतरे के खिलाफ भी हमने संघर्ष किया इसलिए हम आने वाले विधानसभा चुनाव  में मजबूती से हस्तक्षेप करेंगे। उक्त बातें स्थानीय गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कही।

भाकपा(माले)जिला सचिव ने कहा कि नौगढ़ के आदिवासी इलाकों में उनके अधिकार को लेकर  किया गया संघर्ष तथा चंदौली के इलाके में जारी किसान आंदोलन का नेतृत्व भाकपा(माले) ने किया है जो चकिया विधान सभा क्षेत्र में आता है जहां हमारी मजबूत उपस्थिति है और इस पूरे क्षेत्र में हमने गांव गांव भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया है इसलिए चकिया विधान सभा को हम मजबूती से लड़ेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह ने कहा कि यह चुनाव भाजपा के फासीवादी खतरे से बचाव का चुनाव है इस लिया हमारी पार्टी ने यह तय किया है की प्रदेश में हम चुनिंदा सीटों पर चुना लड़ेंगे जिसमे चकिया विधानसभा है और हम इसे मजबूती से लड़ेंगे।

अखिल भारतीय किसान महासभा जिला सचिव किस्मत यादव ने कहा कि पूरे देश में चले किसान आंदोलन में भाकपा(माले) ने मजबूती से सहयोग किया है और यही पार्टी है जिसने किसानों के स्थानीय आंदोलनों का नेतृत्व किया है इस लिए हम किसान भाकपा (माले) को चुनाव में मजबूती से सहयोग करेंगे।

  बैठक में रामायण राम,धर्मपाल राम,चंद्रिका यादव,रामकिसून पाल, कतवारू वनवासी,पुनवासी राम,रमेश चौहान,रामबचन पासवान,लल्लन देवी, मुन्नी देवी सहित तमाम लोगों ने विचार व्यक्त किए।अध्यक्षता बुधई बियार व संचालन विजई राम ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad