शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में स्थित एक ट्यूबेल पर पिता और उसके दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फांसी पर लटके युवक के शव को नीचे उतारा।आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से हुए विवाद के बाद ही वह अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया। इस संबंध में बताया गया कि पीरखेड़ा गांव के कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तभी एक निर्माणाधीन टूवेल के निकट दो बच्चों के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई ।इसी दौरान निर्माणाधीन ट्यूबवेल में युवक को फांसी पर लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना निवासी सवित 34 वर्ष, लक्ष्य 7 वर्ष तथा 5 वर्षीय अलेक्स के रूप में हुई। बताया जाता है कि ट्यूबेल पर लगे दरवाजे पर मृतक का नाम मोबाइल नंबर तथा पत्नी का नाम निवासी छपरौली लिखा हुआ था।पुलिस ने जब मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो वह उसकी पत्नी का निकला।पत्नी ने बताया कि करीब 6 दिन पूर्व सवित ने उसके साथ काफी झगड़ा किया और मारपीट की थी। जिसके बाद वह अपने मायके छपरौली आ गई थी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment