ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कम्प

अमेठी रंजिश के चलते हथियारों से लैस हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे ग्राम प्रधान की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।ग्राम प्रधान को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर आराम से मौके से फरार हो गए।रात के सन्नाटे में चली गोलियों की आवाज को सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली के गांव निजामुद्दीनपुर के ग्राम प्रधान गुरु शरण यादव शुक्रवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सोए हुए थे, मध्य रात्रि के करीब हमलावरों ने बरामदे में सो रहे प्रधान की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रधान के पुत्र धर्मेंद्र ने बताया है कि गांव में कुछ लोगों के साथ उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। इसे लेकर कई बार पुलिस के पास शिकायत भी की जा चुकी है।ग्राम प्रधान की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad