मेरठ में व्यापारियों से हफ्ता वसूली करते हुए एक नटवरलाल दरोगा जी को पुलिस द्वारा दबोच लिया गया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कारोबारी से 20 हजार की नगदी लेते हुए नटवरलाल दरोगा का एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। नटवरलाल के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की वर्दी,स्टार ,शूज और बेल्ट आदि पुलिस के सामान बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को शिकायत मिली थी कि महानगर के लिसाड़ी गेट इलाके में एक नटवरलाल दरोगा लोगों से हफ्ता वसूली कर रहा है। एसएससी के निर्देश पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट द्वारा जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में दरोगा हफ्ता वसूली के लिए जाता है और लोगों से अवैध वसूली करता है। सीओ ने बताया कि जयकरण नामक व्यक्ति पीलोखड़ी क्षेत्र में स्कार्पियो से वसूली करने पहुंचा तो उसी समय पुलिस ने उसे दबोच लिया है।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है और पूछताछ कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment