बाग में किशोरी का रक्त रंजीत शव मिला,सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 26, 2021

बाग में किशोरी का रक्त रंजीत शव मिला,सनसनी

                   

प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की धार धार हथियार से हत्या कर दी गई। किशोरी का शव बाग में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि किशोरी का शव सुबह बाग में पड़ा हुआ मिला, शव को लेकर गांव वालों का मानना है कि उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। परिवार वालों का कहना है कि किशोरी आधी रात तक घर में टीवी देख रही थी इसके बाद सभी सोने चले गए। इसकी हत्या कैसे और क्यों की गई यह पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि किशोरी की उम्र 17 वर्ष है वह कक्षा 11 की छात्रा थी। वह अपने बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad