रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आजादी के मनाएं जा रहे अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को घमहापुर (गंगापुर) स्थित इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट्स (स्नातकोत्तर कला महाविद्यालय) व संस्कार भारती (बीएचयू) के संयुक्त तत्वावधान में महिला चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित सुरभि शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान ने फीता काट व दीप प्रज्जवलन कर चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।मुख्यअतिथि ने उपस्थित बच्चों को शिक्षित होने के साथ ही संस्कारवान बनने की बात कही।देश की स्वतंत्रता पर भी प्रकाश डाला।चित्रकला के माध्यम से शिक्षा से बड़ा कोई धर्म नही, स्वंतत्रता में शामिल नारी शक्ति व वीरांगनाओं समेत महिला सशक्तिकरण की कलाकृतियों को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया था।प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।अध्यक्षता बीएचयू संस्कार भारती की अध्यक्ष प्रो.सरोज रानी अतिथियों का स्वागत इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट्स के निदेशक डा.अवधेश कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डा.अनिल कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर डा.सुनील सिंह कुशवाहा, विनीता नागर, प्रतिमा शर्मा, सुशांत सिंह, विकास सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment